एम्स में रक्तवीरों को किया गया सम्मानित
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- फोटो- गोरखपुर। एम्स में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने विभिन्न सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया। इनमें नर्सिंग सेवाएं विभाग एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ब्रह्माकुमारी फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम, मेधाज एस्ट्रो फाउंडेशन, शंकर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट और सेवा संकल्प अभियान शामिल रहे। 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले रविन्द्र कुमार, जसपाल सिंह और अवनीश तिवारी को विशेष सम्मान दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मूर्ति के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एम्स के कई संकाय सदस्यों ने भी रक्तदान किया। इस दौरान कुल 37 यूनिट रक्तदान हुआ। यह भी पढ़ें- एयरफोर्स हॉस्पिटल में 50 लोगों ने किया रक्तदान
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.