एम्स में योग सप्ताह की हुई शुरुआत, डॉक्टरों ने किया योग
गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर। एम्स के आयुष भवन में सात दिवसीय योग कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को हुई। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने दीप जलाकर की। उन्होंने शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने में योग के महत्व के बारे में बताया। अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. डॉ. महिमा मित्तल ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, रोगों की रोकथाम तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार हेतु योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। संचालन योगाचार्य अरुण कुमार पाठक ने किया। योग शिविर में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। प्रो. हीरा लाल भल्ला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- एमएमएमयूटी में सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.