गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर। एम्स में पीत ज्वर (येलो फीवर) का टीका मौजूदा समय में खत्म है। इसकी वजह से टीकाकरण की सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित है। यह जानकारी एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरुप मोहंती ने दी। बताया कि सीआरआई कसौली से वैक्सीन नहीं आ रही है। ऐसी स्थिति में एम्स की आधिकारिक वेबसाट पर सूची अपलोड कर दी गई है। जैसे ही वैक्सीन आती है वैसे ही टीकाकरण की सेवाएं तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका देशों की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए पीत ज्वर (येलो फीवर) का टीकाकरण अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.