देवघर, अप्रैल 6 -- देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर के डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए एक 55 वर्षीय महिला मरीज के पेट से 12 किलोग्राम वजन का कैंसर ट्यूमर निकाला है। लगभग 50 सेंटीमीटर लंबे इस ट्यूमर (रेट्रोपेरिटोनियल कैंसर) के कारण मरीज का जीवन दूभर हो गया था। मरीज विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से इलाज के लिए देवघर एम्स आए थे। उनके पेट में यह गाँठ इतनी बड़ी हो चुकी थी कि उन्हें न ठीक से खाना खाया जा रहा था और न ही वह चैन की नींद सो पा रहे थे। लगातार बढ़ते दबाव और शारीरिक कष्ट के कारण उनका वजन भी तेजी से गिर रहा था। एम्स देवघर डॉक्टरों की टीम ने घंटों चले इस मुश्किल ऑपरेशन में बेहद सावधानी के साथ इस ट्यूमर को शरीर से अलग किया। रेट्रोपेरिटोनियल हिस्सा शरीर का वह जटिल भाग है जहाँ महत्वपूर्ण नसें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.