पटना, मार्च 29 -- एम्स पटना में शुक्रवार को 'मेडिकल सोशल वेलफेयर यूनिट' की शुरुआत की गई। इसके तहत इलाज के साथ मरीजों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी। यह इकाई 'वन-स्टॉप सेंटर' के रूप में काम करेगी। जहां मरीजों और उनके परिजनों को परामर्श, मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह पर मिलेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इलाज के दौरान मरीज मानसिक और आर्थिक दबाव से गुजरते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस नई इकाई की स्थापना की गई है। यहां मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर और आयुष्मान योजना से जुड़े कर्मी तैनात रहेंगे, जो मरीजों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे।इस यूनिट के माध्यम से मरीज मुख्यमंत्री राहत कोष, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम समेत केंद्र व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। साथ ही यह इक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.