नई दिल्ली, अगस्त 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता एम्स में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए 1600 बेड का बहुमंजिला विश्राम सदन बनेगा। सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत इसका निर्माण होगा। इसके लिए एम्स प्रशासन ने शनिवार को एक गैर सरकारी संगठन सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के साथ समझौता किया है।

नए विश्राम सदन का निर्माण यह गैर सरकारी संगठन नए विश्राम सदन का निर्माण कराएगा। साथ ही निर्माण पूरा होने पर उसके संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। इस विश्राम सदन का निर्माण पूरा होने पर एम्स में दूसरे राज्यों से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को ठहरने के लिए बहुत ही रियायती शुल्क पर बेड व कमरे उपलब्ध हो सकेंगे।

मरीजों की संख्या बता दें कि एम्स की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 15,000 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। करीब...