गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता एम्स में न्यूरो सर्जरी की सेवाएं और बढ़ा दी गई हैं। एम्स में अब सब सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक सेवा की शुरुआत हुई है। इसके लिए सप्ताह में अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। अच्छी बात यह है कि अब पूर्वांचल के मरीजों को पीडियाट्रिक न्यूरो सर्जरी और स्पाइन सर्जरी की सुविधा भी एम्स में मिलेगी। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि मंगलवार को रीढ़ की हड्डी की समस्या से जुड़े मरीज देखे जाएंगे। बुधवार को दिमाग और रीढ़ में ट्यूमर के मरीज और गुरुवार को बच्चों में न्यूरो से जुड़ी समस्या की जांच कर दवाएं दी जाएंगी। साथ ही सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मरीजों को सीधे तौर पर लाभ होगा, क्योंकि यहां उनकी विशेष देखभाल की जाएगी। मौजूदा समय में विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. नीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.