एम्स में पहली बार गर्भस्थ भ्रूण की रीढ़ की सफल सर्जरी
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने देश में पहली बार गर्भ में ही भ्रूण की रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी की है। 25 सप्ताह के गर्भस्थ नवजात को स्पाइना बिफिडा नामक जन्मजात बीमारी थी। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाती और उसमें छेद रह जाता है, जिस कारण रीढ़ की नसें बाहर की ओर आ जाती हैं, जिससे जन्म के बाद बच्चे को कई तरह की गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। एम्स में यह जटिल ऑपरेशन 12 नवंबर को किया गया। करीब छह घंटे तक चली सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने गर्भ में ही भ्रूण की रीढ़ में मौजूद विकार को ठीक किया। इस ऑपरेशन की तैयारी पांच सप्ताह से अधिक समय तक चली। इस दौरान भ्रूण की विस्तृत जांच, मां की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन और विभिन्न विशेषज्ञों से परामर्श किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.