एम्स में निदेशक पद पर संस्थान की आठ महिला डॉक्टरों सहित 65 चिकित्सकों ने पेश की दावेदारी
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स दिल्ली के नए निदेशक के लिए 65 वरिष्ठ डॉक्टरों ने दावेदारी पेश की है। इसमें 36 एम्स के प्रोफेसर व 29 दूसरे चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर शामिल हैं। खास बात यह कि इस बार एम्स के प्रोफेसर स्तर के आठ महिला डॉक्टरों ने निदेशक पद के लिए आवेदन कर दावेदारी पेश की है। इसलिए एम्स के निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया पर संस्थान के सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों की नजरें टिकी हुई हैं। एम्स में अब तक कुल 17 निदेशक हुए हैं। इसमें से सिर्फ एक महिला डॉ. स्नेह भार्गव शामिल रही हैं। वह वर्ष 1984-1990 के बीच एम्स की निदेशक थीं। इस वर्ष पहली बार दिल्ली में मौजूद तीनों बड़े केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों सफदरजंग, आरएमएल व लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) की निदेशक महिला डॉक्टर बनाई गई हैं। ऐसे में इस बात की चर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.