एम्स में दूरबीन विधि से निकाली खराब हुई किडनी, दी नई जिंदगी
गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स के जनरल सर्जरी विभाग ने दूरबीन विधि (लेप्रोस्कोपिक सर्जरी) से गंभीर रूप से खराब हो चुकी किडनी को सफलतापूवर्क निकालकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 39 वर्षीय महिला की किडनी में लंबे समय से बड़ी पथरी थी, जिसकी वजह से किडनी खराब हो गई थी। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान में मिनिमली इनवेसिव सर्जरी मरीजों के लिए कारगर है। लगातार दर्द से परेशान महिला मरीज ने सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार पीपल से परामर्श लिया। जांच हुई तो पता चला कि किडनी काफी फैली हुई तथा रीनल पेल्विस में लंबे समय से फंसी हुई बड़ी पथरी के कारण गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। डीटीपीए स्कैन में पता चला कि प्रभावित किडनी की कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.