एम्स में दर्द चिकित्सा ओपीडी शुरू, मिलेगा लाभ
रायबरेली, जून 22 -- रायबरेली संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग की ओर से सोमवार को दर्द चिकित्सा ओपीडी का शुभारंभ किया गया। यह पहल तीव्र एवं दीर्घकालिक दर्द से पीड़ित रोगियों को विशेषज्ञ, समग्र एवं आधुनिक दर्द प्रबंधन सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सोमवार को दर्द चिकित्सा ओपीडी का उद्घाटन प्रो. डॉ. अमिता जैन के द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. प्रगति गर्ग, डॉ. अर्चना वर्मा,अखिलेश सिंह, डॉ. कुमार धर्मेन्द्र सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जमील अब्दुल अलीम, डॉ गिरीश कुमार सिंह आदि उपस्थिति रहे। दर्द विश्वभर में विकलांगता एवं जीवन की गुणवत्ता में कमी का एक प्रमुख कारण है। कमर दर्द, गर्दन दर्द, कैंसर जनित दर्द, नसों के दर्द के साथ जोड़ों एवं मांसपेशियों का दर्द व ऑपरेशन के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.