गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के मौके पर कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय ग्लूकोमा स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 9 से 11 मार्च को दोपहर दो बजे से लेकर चार बजे के बीच एम्स की ओपीडी में आयोजित किया जाएगा। इसमें मरीजों की ग्लूकोमा की जांच की जाएगी और आरएनएलएफ और विजुअल फील्ड जैसी जांच भी की जाएगी। इस दौरान ग्लूकोमा मरीजों को निशुल्क दवाएं दी जाएंगी। यह जानकारी फैकल्टी इंचार्ज डॉ. अलका त्रिपाठी ने दी। बताया कि इस दौरान डॉ. ऋचा अग्रवाल, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. अमित के साथ-साथ वरिष्ठ रेजिडेंट और पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टर मरीजों का मूल्यांकन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...