गोरखपुर, जुलाई 11 -- गोरखपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा ओपीडी परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति बघेल ने किया। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. अनिल कोपरकर ने बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों, परिवार नियोजन के महत्व तथा परिवार नियोजन में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभाग के इंटर्न्स एवं रेजिडेंट डॉक्टरों ने विशेष परामर्श केंद्र के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को परिवार नियोजन, जन्म अंतराल (स्पेसिंग) तथा उपलब्ध निःशुल्क गर्भनिरोधक साधनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों की शंकाओं का समाधान किया तथा पात्र दंपतियों को निःशुल्क गर्भनिरोधक साधनों का वितरण भी किया। यह भी पढ़ें- बढ़ती जनसंख्या विश्व ...