गोरखपुर, जून 17 -- गोरखपुर, शिवम सिंह। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में प्रतिनियुक्त भारतीय सेना की एक लेफ्टिनेंट कर्नल की शिकायत पर जासूसी कराने, निजी एवं गोपनीय दस्तावेजों की चोरी तथा सुरक्षा को खतरा पैदा करने के आरोपों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेफ्टिनेंट कर्नल, जो वर्तमान में एम्स गोरखपुर में अधीक्षण अभियंता (सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर) के पद पर कार्यरत हैं, ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब डेढ़ वर्षों से संस्थान में कार्यरत कुछ लोगों की मिलीभगत से उनकी निगरानी कराई जा रही है। साथ ही उनके निजी एवं गोपनीय दस्तावेजों को बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया और प्रशासनिक अनुमति के चोरी किए जाने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। शिकायत के अनुसार, 26 मई 2026 की रात एम्स के गेट नंबर-4 के पास उनके निजी अनुचर गुरप्रीत सिंह...