पटना, मार्च 29 -- दमकते चेहरे पर झुरियां न हो, आपका चेहरा युवा दिखे। आपकी त्वचा और मांसपेशियों में शिकन न आए। इस पर हो रहे शोध और नवाचारों पर पटना एम्स में देश के विभिन्न कोने से आये डॉक्टर मंथन कर रहे हैं। लाइव सर्जरी के जरिये लोगों को बताया जा रहा है कि अगर बेहतर ढंग से इलाज कराएं तो आपका चेहरा दमकता रहेगा। दुनिया में हो रहे शोध पर डॉक्टर अपने विचार रख रहे हैं। पटना एम्स में 'एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी' पर शनिवार को डॉक्टर त्वचा, चेहरे और शरीर की सुंदरता बढ़ाने, झुर्रियों को कम करने और उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकने पर मंथन किया। आईएएप्स-एम्स पटना की ओर से आयोजित कार्यशाला में सर्जरी और इस चिकित्सा में नवाचार पर डॉक्टर एक-दूसरे से अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। शनिवार को लाइव प्रदर्शन के जरिये विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार बोटॉक्स और डर...