एम्स में चलाया गया डेंगू मुक्त सफाई अभियान
गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर। जिले में संचालित डेंगू मुक्त हॉस्टल अभियान के तहत गुरुवार की सुबह एम्स परिसर में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान एम्स, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने छात्रावासों, आवासीय परिसरों तथा गेस्ट हाउस क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान डेंगू रोग के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं नियंत्रण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीमों ने लोगों को बताया कि डेंगू का मच्छर साफ एवं रुके हुए पानी में पनपता है, इसलिए घरों और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव नहीं होने देना चाहिए। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता के दिशा-निर्देशन में आयोजित अभियान में सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन विभाग के अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.