नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स में गामा नाइफ सेंटर में नई एमआरआई मशीन लगेगी। नई मशीन खरीदने के लिए एम्स ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के आठ से नौ माह में नई मशीन लग जाएगी। इससे एम्स में गामा नाइफ सर्जरी के लिए पहुंचने वाले मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा मिल पाएगी। गामा नाइफ से छोटे ब्रेन ट्यूमर, नस के गुच्छों सहित न्यूरो की कई बीमारियों की बिना कोई चीरा लगाए सर्जरी होती है। इस तकनीक में गामा रेडिएशन बीम का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके जरिये ट्यूमर को नष्ट कर दिया जाता है। महंगी होने के कारण देश के कुछ चुनिंदा अस्पतालों में ही इस तकनीक की सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली में सरकारी क्षेत्र के अस्पतालों में सिर्फ एम्स में इसकी सुविधा उपलब्ध है। इस वजह से दूसरे राज्यों से भी गामा नाइफ सर्जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.