एम्स में एक काउंटर में उत्तराखंडियों को मिलेगी सभी सुविधा
रिषिकेष, जुलाई 8 -- एम्स ऋषिकेश में अब उत्तराखंड के नागरिकों के लिए अलग से विशेष काउंटर खोला गया है। इस काउंटर पर ओपीडी पंजीकरण, बिलिंग, डिस्चार्ज एवं आईपीडी से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होंगी। बुधवार को एम्स ऋषिकेश में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर नवीन एकीकृत ओपीडी काउंटर का लोकार्पण किया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रीय जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए वे लंबे समय से इस सुविधा को प्रारंभ कराने के लिए प्रयासरत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.