नई दिल्ली, अगस्त 2 -- दिल्ली एम्स में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए 1600 बेड का बहुमंजिला विश्राम सदन बनाया जाएगा। सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत इसका निर्माण होगा। इसके लिए एम्स प्रशासन ने शनिवार को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। यह एनजीओ नए विश्राम सदन का निर्माण कराएगा। साथ ही निर्माण पूरा होने पर उसके संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। इस विश्राम सदन का निर्माण पूरा होने पर एम्स में देश के अलग-अलग राज्यों से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को ठहरने के लिए बहुत ही रियायती शुल्क पर बेड और कमरे उपलब्ध हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- एम्स ट्रॉमा सेंटर में 47 करोड़ की लागत से हाइब्रिड ओटी बनेगादूसरे राज्यों से इलाज के लिए आते हैं 40 फीसदी मरीज एम्स की ओपीडी...