एम्स में अगले सप्ताह से होगा कैथ लैब का निर्माण
गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर। एम्स में हृदय के मरीजों के लिए कैथ लैब का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन को दो माह में पूरा करने का लक्ष्य है। एम्स प्रशासन के मुताबिक, कैथ लैब के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण जापान से मंगाए जाएंगे। उपकरणों की खरीद और आपूर्ति की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों, तकनीकी कर्मियों और अन्य स्टाफ की तैनाती की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने से पूर्वांचल सहित बिहार और नेपाल के मरीजों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी उन्नत जांच एवं इलाज के लिए कही और जाने की जरूरत नहीं होगी। यह भी पढ़ें- एम्स में शुरू होगा गैस्ट्रोइंट्रोलाजी और कार्डियोलाजी विभाग इसके अलावा गंभीर हृदय मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.