रांची, मार्च 30 -- संवाददाता। एम्स भुवनेश्वर और नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस के संयुक्त तत्वावधान में ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से बदलती तकनीकों और उनके प्रभावों पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसे जटिल और संवेदनशील क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका को समझना और इसके जरिए उपचार प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना था। विशेषज्ञों ने कहा कि एआई तकनीक आने वाले समय में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में गेम-चेंजर साबित हो सकती है।इस सीएमई कार्यक्रम में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड सहित चार राज्यों के 300 से अधिक डॉक्टरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.