एम्स भुवनेश्वर को 'उभरते सरकारी संस्थान' का सम्मान
रांची, अगस्त 5 -- रांची। नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारतीय अंग दान दिवस समारोह में एम्स भुवनेश्वर को अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में 'उभरते सरकारी संस्थान' के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नोटो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह सम्मान प्रदान किया। एम्स भुवनेश्वर की ओर से अध्यक्ष डॉ. अनीता सक्सेना, कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष बिस्वास, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभास रंजन त्रिपाठी और डॉ. ब्रह्मदत्त पटनायक ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.