रांची, फरवरी 11 -- रांची। एम्स भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉ. आशुतोष बिश्वास ने ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई। डॉ. बिश्वास ने मुख्य सचिव को एम्स में मरीजों की देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों और संस्थान की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार और एम्स के बीच समन्वय स्थापित कर चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...