एम्स पुलिस ने 22 साइबर पीड़ितों के 2.66 लाख रुपये लौटाए
गोरखपुर, सितम्बर 30 -- गोरखपुर। साइबर फ्रॉड के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एम्स थाना पुलिस ने 22 पीड़ितों के कुल 2,66,872 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार पांडेय, महिला उपनिरीक्षक प्रीति यादव, महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह और महिला कांस्टेबल कुमकुम यादव शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.