गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर। एम्स में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एम्स कैंपस में पौधे रोपे गए। आवासीय परिसर के प्ले एरिया तथा टाइप-फोर और टाइप-फाइव आवास के पास यह पौधे रोपे गए। कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर के तहत अभियान चलाया गया। इस मौके पर डॉ. रेनुका के, डॉ. सौरभ केडिया, डॉ. सुशांतिका, डॉ. सीमा यादव, मनीषा तिवारी, डीन एकेडमिक्स डॉ. महिमा मित्तल, डीन रिसर्च डॉ. आनंद मोहन दीक्षित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...