पटना, अगस्त 3 -- एम्स पटना ने एमबीबीएस 2025 बैच के 125 छात्रों के लिए सोमवार से मेंटर-मेंटी कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत 125 नए एमबीबीएस छात्रों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा, जो उनकी पूरी मेडिकल शिक्षा के दौरान हर कदम पर सहयोग करेंगे। शुभारंभ एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डीन (एकेडमिक्स) प्रो. डॉ. पूनम प्रसाद भदानी, डीन (स्टूडेंट अफेयर्स) प्रो. डॉ. रुचि सिन्हा, रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. ज्योति प्रकाश, मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पंकज कुमार, फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार मांझी, विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, मेंटर्स तथा एमबीबीएस के छात्र उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि मेंटर-मेंटी प्रणाली छात्रों को सही दिशा, आत्मविश...