गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स के सर्जरी विभाग ने 65 वर्षीय पुरुष मरीज के पांच सेमी के बड़े किडनी स्टोन (पथरी) को लेप्रोस्कोपी तकनीक से निकालकर सफल सर्जरी की है। यह जटिल सर्जरी बेहद कठिन थी, लेकिन एम्स ने आधुनिक सर्जिकल उपकरणों की बदौलत आसानी से स्टोन को निकालकर मरीज को राहत दी है। अब मरीज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। एम्स के मुताबिक, मरीज ओपीडी में सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. धर्मेंद्र कुमार पीपल के पास आया था। मरीज की बाईं ओर कमर (फ्लैंक) में रुक-रुक कर दर्द तथा बीच-बीच में पेशाब में खून की शिकायत थी। मरीज का सीटी यूरोग्रॉफी एवं अल्ट्रासाउंड किया गया। जांच में पता चला कि बाईं किडनी के रीनल पेल्विस में लगभग पांच सेमी का बड़ा स्टोन है। अच्छी बात यह थी कि इतने बड़े स्टोन के बाद भी किडनी कार्यरत थी, ऐसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.