गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर ने विभिन्न विभागों में फैकल्टी पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें प्रोफेसर के 18, एसोसिएट प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 28 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है। विभागों की बात करें तो एनेस्थीसिया, बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, फॉरेंसिक मेडिसिन, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन सहित कुल 34 विभागों में 83 डॉक्टरों की नियुक्ति निकाली है। एम्स के मुताबिक, आरक्षित एवं अनारक्षित वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अ...