एम्स ने टीबी चैंपियन को किया सम्मानित
गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। एम्स के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग में टीबी चैंपियंस सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में टीबी बीमारी को सफलतापूर्वक पराजित करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डीन एकेडमिक्स डॉ. महिमा मित्तल और विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा मौजूद रहे। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता, ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल चिकित्सा सेवाओं से संभव नहीं है, इसके लिए मजबूत सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। बताया कि टीबी चैंपियन 60 गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। इस मौके पर डॉ. शिखा सेठ, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. अरूप मोहंती, डॉ. अनिल कोपारकर, डॉ. यू. वेंकटेश, डॉ. विनोद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.