एम्स निर्माण को मिट्टी भराई शुरू
दरभंगा, जुलाई 17 -- संतोष कुमार झा,दरभंगा। शहर के शोभन-एकमी बाइपास स्थित दरभंगा एम्स के परिसर में गुरुवार से मिट्टी भराई का काम शुरू हो गया। मिथिला के लोगों का सपना साकार होने की दिशा में अब तेजी से काम होगा। यह जानकारी गुरुवार को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा ने दी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। श्री झा ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दरभंगा एम्स के लिए चयनित भूमि पर मिट्टी भराई एवं समतलीकरण का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है। इसके लिए निकटवर्ती खिरोई नदी के साथ-साथ जिले से गुजरने वाली बागमती, मरने कमला, लखनदेई, करेह, बुढ़नद, मोहिनी आदि नदियों की मिट्टी का उपयोग किया जाएगा। इससे यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अब तेजी से धरातल पर उतरेगी।श्री झा ने कहा कि इसके लिए हम पिछले दो मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.