दरभंगा, मई 27 -- दरभंगा। दरभंगा एम्स बनाओ अभियान समिति, नागरिक समाज, दरभंगा की बैठक मंगलवार को लहेरियासराय में नागरिक समाज के संयोजक उमेश राय की अध्यक्षता में हुई। श्री राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने दरभंगा एम्स निर्माण कार्य बाधित कर रखा है। ऐसे में एम्स निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने के लिए आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीपीआई एमएल के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा, सीपीआई एम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, सीपीआई नेता विश्वनाथ मिश्र, सीपीआई एम नेता दिलीप भगत, सीपीआई एमएल नेता शिवन यादव पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...