एम्स नर्सिंग परीक्षा: अव्यवस्थाओं और दूरी से बेहाल रहे परीक्षार्थी
हल्द्वानी, जून 28 -- हल्द्वानी। शनिवार को शहर में आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की बीएससी नर्सिंग भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्र काफी दूर बनाए जाने के कारण गढ़वाल मंडल और अन्य दूरदराज के इलाकों से आए सैकड़ों अभ्यर्थी और उनके परिजन दिनभर बेहाल रहे। सुबह 9 से 11 बजे और दोपहर 1 से 3 बजे तक आयोजित परीक्षा के लिए शहर के हल्दूचौड़ और क्वींस पब्लिक स्कूल सहित अन्य जगह परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा देने चमोली जिले से पहुंचे परीक्षार्थी सौरभ ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उनके गांव से हल्द्वानी के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। परीक्षा न छूट जाए इस डर से उन्हें दो दिन पहले ही हल्द्वानी आना पड़ा और होटल में रुककर रकम खर्च करनी पड़ी।वहीं, रुड़की से अपनी बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.