देवघर, अप्रैल 12 -- भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को मज़बूत बनाने की दिशा में एम्स ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। एनएचए ने आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई के तहत रिसर्च, अकादमिक सहयोग और साक्ष्य-आधारित मूल्यांकन को और गहरा करने के लिए एम्स देवघर और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (पीएचएफआई) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू पर एनएचए के सीईओ डॉ. सुनील बर्णवाल पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (पीएचएफआई) की वाइस प्रेसिडेंट हेल्थ सिस्टम्स डॉ. प्रीति कुमार और एम्स देवघर के एचओडी डॉ. अभिषेक की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। बताया कि साझेदारियां डेटा-आधारित जानकारियों को बढ़ावा देंगी, बेहतर नीति बनाने में मदद करेंगी और लाखों लोगों के स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...