देवघर, अगस्त 6 -- देवीपुर, प्रतिनिधि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के संयुक्त तत्वावधान में फ्यूचर-रेडी हेल्थकेयर : एआई, डिजिटल हेल्थ एंड इंटेलिजेंट वेब एप्लीकेशंस विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। यह कार्यशाला आईसीएमआर स्मॉल ग्रांट प्रोजेक्ट टीएचआईएस-ईपीटीबी के अंतर्गत 3 से 5 अगस्त तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन एम्स देवघर के मेडिकल एजुकेशन एवं कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग की पहल पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रो.डॉ. नितिन एम. गंगने, कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, एम्स देवघर रहे। वहीं प्रो.डॉ. सोमशेखर निंबालकर डीन रिसर्च व प्रो.डॉ. जी जाह्नवी, विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन ने सह-संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन दिया। ...