एम्स देवघर में टीबी मुक्त भारत अभियान को नई गति देने पर हुआ मंथन
देवघर, जून 14 -- देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के सभागार में शुक्रवार को टीबी मुक्त भारत अभियान में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग तथा पल्मोनरी मेडिसिन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम प्रो. डॉ.नितिन एम गंगने कार्यकारी निदेशक सह सीईओ एम्स के नेतृत्व में किया गया। मौके पर देश के जाने-माने जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं नेशनल टास्क फोर्स ऑन एनटीईपी फॉर मेडिकल कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर टीबी उन्मूलन से जुड़ी नवीनतम नीतियों, चुनौतियों और रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
भारत सरकार ने देश को टीबी मुक्त बनाने का लिया है संकल्प :- कार्यक्रम में चिकित्सकों, संकाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.