देवघर, अक्टूबर 4 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर में कर्मचारियों के विवरण को एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में संस्थान के प्रशासनिक विभाग की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार सभी वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी व अन्य गैर-संकाय कर्मचारियों को अपना पूरा और सत्यापित विवरण निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से जमा करना अनिवार्य किया गया है। सर्कुलर में बताया गया है कि एचआरएमएस पोर्टल पर कर्मचारियों की प्रोफाइल अपडेट करने के लिए अद्यतन व सत्यापित डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। कर्मचारियों से सीधे जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, ताकि विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे और मैनुअल एंट्री की समस्या से बचा जा सके। संस्थान ने कर्मच...