एम्स देवघर में ओवेरियन कैंसर विषय पर जागरूकता कार्यक्रम
देवघर, सितम्बर 27 -- देवीपुर,प्रतिनिधि। एम्स देवघर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से ओवेरियन कैंसर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के एचओडी डॉ. प्रियंका राय के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ओवेरियन कैंसर के संभावित लक्षण, जोखिम कारक, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि बीमारी की समय पर पहचान और उचित उपचार से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा किसी भी असामान्य लक्षण को नजर अंदाज नहीं करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सक डॉ. प्रीति झा, डॉ अभिप्रीत भट्टचार्ज,नर्सिंग कर्मी एवं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.