देवघर, जुलाई 24 -- देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर ने चार नर्सिंग अधिकारियों के प्रोबेशन की पुष्टि को लेकर कार्यालय आदेश जारी किया है। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कीर्ति थापा, सितारा बानो, सविता कुर्रे एवं रजनी उरांव के प्रोबेशन की पुष्टि कर दी गई है। आदेश में संबंधित नर्सिंग अधिकारियों के जॉइनिंग की तिथि एवं प्रोबेशन कन्फर्मेशन की तिथि का भी उल्लेख किया गया है। आदेश के अनुसार कीर्ति थापा, जिन्होंने 8 जून 2022 को योगदान दिया था, उनका प्रोबेशन 8 जून 2024 से प्रभावी माना गया है। वहीं सितारा बानो (7 जून 2023), सविता कुर्रे (13 जून 2023) तथा रजनी उरांव (15 जून 2023) का प्रोबेशन क्रमशः 7 जून 2025, 13 जून 2025 और 15 जून 2025 से कन्फर्म किया गया है। यह कार्यालय आदेश 18 जुलाई 2...