एम्स देवघर : बकरीद पर ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद
देवघर, मई 27 -- देवीपुर प्रतिनिधि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर द्वारा जारी सूचना के अनुसार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर गुरुवार, 28 मई 2026 को अस्पताल की नियमित ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। संस्थान प्रशासन ने बताया कि अवकाश के कारण ओपीडी का सामान्य कार्य प्रभावित रहेंगे। एम्स प्रबंधन के अनुसार अस्पताल की नियमित ओपीडी सेवाएं शुक्रवार, 29 मई 2026 से पुनः शुरू कर दी जाएंगी। सूचना मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कार्यालय की ओर से जारी की गई है। हालांकि आपातकालीन सेवाएं पूर्व की तरह संचालित रहेगी, ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मरीजों व उनके परिजनों से अपील की गई है कि अपनी चिकित्सा संबंधी योजनाएं इसी के अनुरूप बनाएं। यह भी पढ़ें- शाही ईदगाह में दो शिफ्टों में होगी ईद-उल-अजहा की नमाज यह भी पढ़ें- आज और कल मुंविवि व कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.