देवघर, अगस्त 1 -- देवीपुर, प्रतिनिधि एम्स देवघर के ओपीडी अवस्थित काउंटर नंबर-1 पर इन दिनों मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले सैकड़ों मरीज रोज सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते हुए लंबी कतार में खड़े रहते हैं। काउंटर खुलने के बाद भी उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मरीजों और परिजनों के अनुसार, काउंटर पर कतार में खड़े लोगों से पहले एम्स के आउटसोर्स कर्मियों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: मेडिकल कालेज में कैश काउंटर सिर्फ एक, घंटों लग रही कतारें इसको लेकर कतार में खड़े मरीज और उनके परिजन अक्सर विरोध जताते हैं। कई बार कहा-सुनी इतनी बढ़ जाती है कि मामला धक्का-मु...