देवघर, सितम्बर 3 -- देवीपुर, प्रतिनिधि 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत एम्स देवघर के नेत्र रोग विभाग की ओर से सोमवार को मरीज पंजीकरण क्षेत्र में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमबीबीएस छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संदेश आज किया गया नेत्रदान, कल किसी की आंखों की रोशनी बन सकता है रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने नेत्रदान से जुड़े विभिन्न मिथकों व भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि नेत्रदान एक महान कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में दृष्टि का उजाला लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Palamu News: नाटक का मंचन कर नेत्रदान के लिए किया प्रेरित छात्रों ने आमलोगों से नेत्रदान के संबंध में सही जा...