हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 4 -- यूपी के देवरिया में एक बच्ची के लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर ठगी की गई। लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक युवक द्वारा डेढ़ वर्ष की बच्ची का एम्स दिल्ली में लीवर टांसप्लांट कराने के नाम पर 4.14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। रकम लेने के बाद फर्जी बिल दिए गए लेकिन एम्स दिल्ली में नका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। मामले में पुलिस को शिकायत दर्द करवाई गई। इस मामले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सलेमपुर कोतवाली के जमुआ नंबर निवासी पंकज चौहान के भाई की डेढ़ वर्षीय बेटी मान्या चौहान को जन्म से ही लीवर में कुछ दिक्कत है। डाक्टर ने लीवर टांसप्लांट कराने की सलाह दी। महंगे इलाज से थोड़ी राहत पाने के लिए पंकज चौहान ने एम्स ...