जोधपुर, सितम्बर 22 -- सचिन शर्मा, जयपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में मंगलवार को प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एम्स प्रशासन ने बासनी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक डॉक्टर को मृत घोषित किया जा चुका था। पुलिस ने शव को एम्स की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।ऑपरेशन थियेटर में थी ड्यूटी बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि अलवर निवासी 31 वर्षीय डॉ. राज नरेश यादव एम्स जोधपुर के एनेस्थीसिया विभाग में प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर थे। मंगलवार को उनकी ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी थी। दोपहर में वह ड्यूटी के दौरान ओटी से बाहर निकले थे। करीब डेढ़ से दो घंटे तक वापस नहीं लौटने पर साथी डॉक्टरों को चिंता हुई।डॉक्टरों ने...