रिषिकेष, जनवरी 24 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में फैटी लीवर जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें एम्स के चिकित्सकों ने स्वयंसेवियों के लीवर की जांच की और उन्हें फैटी लीवर से बचने के लिए फास्ट फूड के बजाए पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। शनिवर को आवास-विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनएसएस शिविर के सातवें दिन का शुभारंभ योगाभ्यास से हुआ। इसके पश्चात एम्स ऋषिकेश के टेलीमेडिसिन एंड कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में फैटी लीवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. अजीत सिंह भदोरिया, डॉ. विवेक सिंह मलिक, डॉ. हेमंत भूटानी, डॉ. विकास कुलियाल, डॉ. आकाश सचदेव, डॉ. स्वरन, डॉ. रक्षा, डॉ. गुंजन, डॉ. कंचन, डॉ. हिमांशी, डॉ. स्नेह रत्ना एवं डॉ. जिया द्वारा स्वयंसेवियों के लीवर की जांच की गई तथा फैटी...