गोरखपुर, जुलाई 14 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स गोरखपुर का टीबी पर हुआ शोध पूरा यूरोप जानेगा। माइक्रोस्कोपी और ट्रूनेट पर हुए शोध के पेपर को इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन इंफेक्शन डिजीज (आईसीआईडी) ने स्वीकार किया है। इस पर आईसीआईडी नवंबर में स्पेन के मैड्रिड शहर में सम्मेलन करा रहा है। एम्स के डॉक्टरों ने सम्मेलन में पेपर प्रेजेंटेशन के लिए आवेदन किया था। इस सम्मेलन में दुनिया भर के संक्रमण से जुड़े वैज्ञानिक और डॉक्टर शामिल होंगे।

शोध के परिणाम एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अरुप मोहंती सहित उनकी टीम ने टीबी जांच में ट्रूनेट माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस को माइक्रोस्कोपी जांच में ज्यादा कारगार पाया था। इसे लेकर एम्स के डॉक्टरों ने 4200 नमूनों की जांच की थी। इसमें ट्रूनेट एमटीबी जांच में 13.7 फीसदी मामलों में टीबी की पहचान की थी। जबकि, ...