गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संस्थान के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग को नई विशेषज्ञ मिली है। डॉ . आस्था यादव ने सहायक आचार्य के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया है। डॉ . आस्था यादव ने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी में एमसीएच की उपाधि हासिल की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्लेफ्ट लिप रिपेयर एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी में विशेष फेलोशिप प्रशिक्षण भी पूर्ण किया है, जिससे जन्मजात चेहरे की विकृतियों, पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा तथा जटिल प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में उनकी विशेष विशेषज्ञता है।उनके संस्थान से जुड़ने से एम्स में बर्न मैनेजमेंट, रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट सर्जरी तथा प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित उन...