गोरखपुर, जुलाई 6 -- गोरखपुर। एम्स 11 जुलाई को अपना 7वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एम्स के ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोटवाल, मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम्स के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. डॉ. हेमंत कुमार करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता स्वागत संबोधन करेंगी। इस मौके पर विद्यार्थियों की पत्रिका का विमोचन किया जाएगा तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन सम्मानित विद्यार्थियों के गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने हेतु उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि एम्स गोरखपुर ने पिछले सात वर्षों में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं रोगी सेवाओं के क्षे...