रायबरेली, जुलाई 5 -- राही संवाददाता। मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परिसर में स्थित एच-वन बी हॉस्टल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही छात्रों में हड़कंप मच गया लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग का कारण प्रथम दृष्टया 'शॉर्ट सर्किट' माना जा रहा है। छात्रों ने हास्टल में लगे आग बुझाने के संयत्र से इस पर काबू पा लिया है। जिससे आग आगे नहीं बढ़ पायी। रविवार की शाम एम्स के एच-वन बी हास्टल के एक कमरे से धुंआ व कुछ ही क्षण में आग की लपटें देख छात्रों में हड़कंप मच गया। आग हॉस्टल के जूनियर रिसर्च (जेआर) के कमरे में लगी थी। हालांकि जिस समय आग लगी उस समय जेआर कमरे में नहीं था। छात्रों ने जैसे ही आग की लपटें देखी गईं, वे उसे बुझाने में जुट गए। छात्रों ने बिना किसी तरह की देर किए हुए अन्य कमरों तक आग को फैलन...