बागपत, मार्च 16 -- बड़ौत। सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद में एम्स के सेंटर की स्थापना के लिए जागरूकता मुहिम चलाकर गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि बागपत में एम्स के सेंटर की अत्यधिक आवश्यकता है। निजी अस्पतालों में हर कोई महंगा उपचार कराने में सक्षम नहीं है। एम्स में गरीब लोगों का उच्च स्तरीय इलाज हो जाता है। लोगों को उपचार के लिए दिल्ली या उत्तराखंड जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती है। सत्यपाल पंवार ने कहा कि एम्स सेंटर बनने से मुजफ्फरनगर, शामली मेरठ, सहारनपुर आदि जनपदों के लोगों को भी फायदा होगा। अधिवक्ताओं ने मुहिम को तेज करने के लिए गांव गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अधिक संख्या में लोगों को इस मुहिम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.