गोरखपुर, जनवरी 3 -- - एम्स गोरखपुर में एमडी में प्रवेश में फर्जी प्रमाणपत्र लगाने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस - दिव्य नगर के निवासी समाजसेवी आशुतोश मिश्र ने कोर्ट में की थी शिकायत गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में एमडी माइक्रोबायोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर कथित फर्जीवाड़े मामले में केस दर्ज कर लिया गया। पूर्व निदेशक प्रो. गोपाल कृष्ण पाल और उनके बेटे ओरो प्रकाश पाल को जालसाजी का आरोपी बनाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष कुमार मिश्र ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) गोरखपुर की अदालत में केस दर्ज करने की अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर एम्स पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंट के दिव्य नगर निवासी आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि एम्स गोरखपुर में कार्यकारी निदेशक (ईड...